Aug 29, 2007

महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव- भाग तीन

महर्षि अरविन्‍द ने कहा है -

समस्‍म विश्‍व शक्ति इस विराट पुरूष की प्रकृति या सक्रिय सचेतन शक्ति है। इस विराट
पुरूष को हम प्राप्‍त की सकते है तथा यहीं बन भी सकते है तथा यही बन भी सकते हैं।
पर इसके लिये हमें अहं की दीवारों को अपने चारों ओर से तोड़कर मानो एकमेव सर्वभूतों
के साथ तादात्‍म्यता स्‍थापित करनी होगी अथवा इन्‍हो ऊपर की ओर से तोड़कर शुद्ध
आत्‍मा या निरपेक्ष सत्‍ता का उसके आविर्भावशील अंतर्यामी, सर्वग्राही तथा
सर्वनियमक ज्ञान से एवं आत्म-सर्जन की शक्ति से सम्‍पन्‍न रूप में साक्षात्‍कार
करना होगा।


(श्री अरविंद साहित्‍य समग्र, खण्‍ड-3, योग-समन्‍वय, पूर्वार्द्व, पृष्‍ठ 469-470 सें)

Aug 28, 2007

विजेन्‍द्र एस. विज को जन्‍मदिन शुभकामनाए

हिन्‍दी ब्‍लाग के प्रशिद्ध चित्रकार विजेन्‍द्र एस. विज को महाशक्ति परिवार की ओर से ह‍ार्दिक शुभकामनाऐं। विज भाई के बारें में ज्‍यादा कुछ बताना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा होगा। इनके बारें में मै सिर्फ इतना ही बताऊँगा कि आज जिस महानगर में मै रहता हूँ उस इलाहाबाद में ही इन्‍होने शिक्षा प्राप्‍त की और अपने जीवन के नये आधार की शुरूवात की। इन्‍होने कई प्रशिद्ध लेखको के अवरणों के लिये चित्र बनाऐं है। जिसमें कुमार विश्‍वास की पुस्‍तके शामिल है।

विज जी के जन्‍म दिन के अलावॉं आप सभी पाठकों को भाई-बहन के प्‍यार तथा राष्‍ट्र एकता के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाऐं।

देवाशीष जी यह रही हिंदी की पहली पूर्ण कोरी पोस्‍ट

हाल में ही उत्‍तर भारत भ्रमण के दौरान देबाशीष जी की चिट्ठाचर्चा पर पोस्‍ट पढ़ने को मिली, जिसमें उन्‍होने अशोक चक्रधर जी की एक पोस्‍ट को ऐसी पहली पोस्‍ट करार दिया जिसमें बिना कुछ लिखे टिप्‍पणी मिली है।

मुझे लगता है कि देवाशीष जी जल्‍दबाजी में घोषणा कर गये और उन्‍होने अपने साथी चिट्ठाकारों से सलाह तो दूर खुद भी हिन्‍दी चिट्ठाकारी इतिहास खगहालने की कोशिस नही जिसमें वे खुद कतिपय लोगों के द्वारा पितामह की संज्ञा को प्राप्‍त कर चुकें है।

अशोक चक्रधर जी की उक्‍त पोस्‍ट से क‍रीब आठ महीने पहले मेरी एक पोस्‍ट अदिति फोटों ब्‍लाग आई थी। जिसमें कुछ भी नही लिखा था यहॉं तक कि शीर्षक भी नही था। तब पर भी टिप्‍पणियॉं मिली थी।
मैं ऐसा नही कह सकता कि यह मेरी पोस्‍ट पहली पोस्‍ट है किन्‍तु देबाशीष जी पोस्‍ट कों पहली कह रहे है मेरी पोस्‍ट उससे 8 माह पुरानी है। चक्रधर जी की पोस्‍ट में कुछ तो लिखा था किन्‍तु मेरी पोस्‍ट इतिहास की पहली पूर्ण कोरी पोस्‍ट हो सकती है।

देबाशीष जी आपके द्वारा किसी प्रकार की असत्‍य जानकारी अच्‍छी नही लगती है, वैसे आप बेकार में शोध कर रहे है जो काम नीलिमा जी का उन्‍हे ही करने दी‍जिऐ क्‍यों किसी के पेट पर लात मार रहे है ?

क्‍यों फुरसतिया जी मै ठीक कह रहा हूँ कि नही ? ;)

Aug 23, 2007

बंसत आर्य जी - आरोप लगाया है तो प्रमाण दीजिए

मित्र तारा चन्‍द्र द्वारा प्रकाशित कालेज की लडकियॉं कविता पर बंसत आर्य जी की टिप्‍पणी आई कि उक्‍त कविता किसी अंजुम रहबर की है। उनकी टिप्‍पणी निम्‍न है-

Basant Arya ने कहा…
ये भी जिक्र कर दिया होता कि ये गजल अंजुम रहबर की है तो वे कितनी खुश होती?


इस बारे में जब मैने तारा चन्‍द्र जी से पूछा कि क्‍या जो बंसत जी कह रहे है वह ठीक है? इस पर उनका कहना था कि यह कविता पूर्ण रूप से मेरी है, और अधूरी है। अभी इसकी चंद पक्तिंयॉं ही प्रकाशित किया है क्‍योकि मेरी पुरानी डायरी नही मिल रही है जिस पर मैने लिख रखा है।

श्री बंसत जी किसी पर आक्षेप लगाना ठीक नही है। अगर आपके पास प्रमाण हो तो प्रस्‍तुत कीजिए अगर आप प्रमाण देते है तो हम मानने को तैयार है कि यह कविता/गजल जैसा आप कह रहे है सही है।

एक कविता की दूसरे से समानता होना स्‍वाभाविक है, हो सकता है कि कुछ पक्तिं में समानता हो सकती है। और यह हिन्‍दी के शुरवाती दिनों से होता चला आया है। कई ऐसी रचनाऐं है जिनमें सूर और तुलसी के पद्यों में समानता मिलती है। यह कहना कि तुलसी ने सूर को टीप कर लिखा है ठीक नही।

महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव- भाग दो

महर्षि अरविन्द ने कहा था-

इसमें सदेह नही कि प्रत्‍येक विघटनकारी आक्रमण का प्रतिकार हमें पूरे बल के साथ करना होगा, परन्‍तु इससे भी कहीं अधिक महत्‍वपूर्ण बात यह है कि अपनी अतीत की उपलब्धि, वर्तमान स्थित और भावी संभावनाओं के संबंध में, अर्थात हम क्‍या थे, क्‍या है, औ क्‍या बन सकते है ? इस सबके सम्‍बन्‍ध में हम अपनी सच्‍ची और स्‍वतंत्र सम्‍मति निश्चित करें। हमारे अतीत में जो कुछ महान, मलौक, उन्‍नतिकारक, बलदायक, प्रकाशदायक, जयशील एवं अमोघ था उस सबका हमें स्‍पष्‍ट रूप से निर्धारण करना होगा। औरा उस‍में से जो कुछ हमारी संस्‍कृतिक सत्‍ता की स्‍थायी मूल भावना एवं उसके अटल विधानके निकट था उसमें से भी लो कुछ हमारी सांस्‍कृति सत्‍ता की स्‍थाई मूल भावना एवं उसके अटल विधान के निकट था उसे साफ-साफ जानकर उसे अपनी संस्‍कृति के सामयिक बाह्य रूपों का निर्माण करनके वाली अस्‍थायी वस्‍तुओं से पृथक कर लेना होगा।


(श्री अरविंद साहित्‍य समग्र, खण्‍ड-1, भारतीय संस्‍कृति के आधार, पृष्‍ट 43 से उद्धृत)

Aug 22, 2007

महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव- भाग एक

महर्षि अरविन्द ने कहा था-

विनाश जितना बड़ा होगा, सृजन के अवसर उतने ही मुक्‍त होगे, किन्‍तु विनाश प्राय: लंबा, धीमा और उत्‍पीड़क होता है, सृजन अपने आगमन में मंद गति और विजय में बाधित होता है। रात्रि बार-बार लौटकर आती है और दिवस उगने में देर लगाता है अथवा ऐसा भी लगता है कि कहीं भोर का मिथ्‍या आभास तो नहीं। इसलिये निराश मत हों बल्कि ता‍क और कर्म कर जो उतावले होकर आशा करते है, वे निराश भी जल्‍दी ही हो जाते हैं- न आशा कर न भय, किन्‍त ईश्वर का उद्देश्य और उसे पूरा करने का अपना संकल्‍प सुनिश्चित कर लें।

(श्री अरविंद के लेख, वार्तालाप और भाषण संकलन- भारत का पुनर्जन्‍म, पृष्‍ठ 136-137 से उद्धृत)

Aug 21, 2007

महाशक्ति मनाऐगा महार्षि अरविन्‍द का जन्‍मोत्‍सव

15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के साथ-साथ महर्षि अरविन्‍द जी की जायंती भी थी। मुझे भी याद नही था पर कही पढ़ा तो दुख भी हुआ। किन्‍तु अब महाशक्ति उनका जन्‍म दिवस तो नही मना सकी पर अब जन्‍म माह मनने की तैयारी है। इसके लिये महाशक्ति पर महर्षि अरविन्‍द से सम्‍बन्धित लेख और उनके कथन प्रकाशित किये जायेगें। यह को‍ई बहुत बड़ा काम तो नही होगा किन्‍तु निश्चित रूप से एक सच्‍ची श्रद्धाजंली देने की कोशिस होगी ताकि आज की युवा पीढ़ी उनके विचारों से सीख ले सके।

कालेज की लड़कियॉं

खामोश हैं उदास है पागल हैं लड़किया।
देखों किसी के प्‍यार में घायल है लडकिया।।
ऐ कालेज के लड़कों नज़र से इनको समझों।
पैरो की बेडि़यॉं नही, पायल है लड़कियॉं।।
समझे तेरे दिल जज्‍बात को फिर भी।
अपने मंजर जिन्दगी की कायल है लड़कियॉं।।
बे खौफ़ तेरे जीवन में, यूं साथ न छोड़े।
हर जिन्‍दगी में नदियों की साहिल है लड़कियॉं।।

Aug 20, 2007

कविता- एक आनोखा टेनिस का मैच

देखा एक शाम टीवी खोल, चल रहा था ,

टेनिस का एक मैच बेगाना।

रिमोट बटन की बढ़ती गति को कुछ नया देख,

मैने इस न्‍यारें खेल को रोकने समझना चाहा।

थोड़ी देर बाद पता चला कि यह तो बिबंडन का फाइनल है।

जहॉं फेडरर मुकाबला स्‍पेन के नाडल से होने वाला है।

क्रिकेट वर्ड कप से हार कर मेरा मन भी गया था क्रिकेट से ऊब,

अन्‍तत: मुझे भी इस खेल में लगी रोचकता खूब।

कुछ ही देर में इस खेल ने पकड़ लिया।

फिर मैने भी उसको अपनी बाहों में जकड़ लिया।

फेडरर के एक एक फोरहैन्‍ड शॉट का नही था कोई जवाब,

पर शायद दूसरे सेट के बाद चढ़ना था अभी नडाल का शबाब।

मै भी कभी नाडाल तो कभी फेडरर की तरफ से आवाज लगाने लगा,

इसी बीच हॉक आई ने भी की नाडाल की वकालत,

पर तभी फेडरर ने खुद की गलतियों से खिलाफत,

मै में अब सर्विस फाल्‍ट की गललियों का नाडाल का था कारोबार

जिसके कारन विबलंडल की ट्राफी से हुआ फेडरर का साक्षात्‍कार

पर क्ले कोर्ट के बादशाह ने ग्रास कोर्ट पर भी जीता सबका दिल,

और मुझे क्रिकेट का विकल्‍प गया था मिला।

कवि - विवेक कुमार मिश्र, इलाहाबाद विवि के स्‍नातक छात्र है।

Aug 19, 2007

संस्‍कार:भारतीय दर्शन (Sanskar: Indian Philosophy)

भारतीय दर्शन में संस्‍कार शब्‍द किसी परिचय का मोहताज नही है। भारतीय दर्शन में 16 संस्‍कारों की बात की गई है। संस्‍कारों से तात्‍पर्य व्‍यक्ति के जीवन में अपनाये जाने वाले सद्गुणों से होता है।

आचार्य चरक ‘’चरक संहिता’’ में संस्‍कार की व्‍याख्‍या करते हुऐ कहते है -संस्‍कारो ही गुणन्‍तरराधानतुच्‍यते अर्थात पहले से विद्यमान दुर्गुणों को हटाकर सद्गुणों को धारण करना ही संस्‍कार है। इसी प्रकार शंकराचार्य ने गुणधान या दोषापनयन को संस्‍कार मानते हुये वेदान्‍त सूत्र शंकरभाष्‍य में कहते है कि- संस्‍कारो हि नाम गुणाधानेन वास्‍य दोषायनयनेन वा।

सर्व प्रथम यह प्रश्‍न उठना स्‍वाभाविक हो जाता है कि व्‍यक्ति के अन्‍दर संस्‍कारों का समावेश होता है कैसे है? मानव में संस्‍कारों के निर्माण के दो वर्ग विभाजित है प्रथम है वंशाक्रम तथा द्वितीय है पर्यावरणीय। वंशाक्रम का अध्‍ययन करने पर पता चलता है कि जिस प्रकार पूर्वजों का वीर्य व रजस होगा उसी प्रकार की संतान होगी। निश्चित रूप से आम के पेड़ से आम ही उत्‍पन्‍न होता है इमली नही उसी प्रकार खट्टे आम के पेड़ से सदैव खट्टा आम ही उत्‍पन्‍न होगा। ठीक उसी प्रकार जिस संस्‍कारों के माता-पिता या पूर्वज होते है उसी संस्‍कारों की संताने भी होती है। कभी कभी इसका अपवाद भी उत्‍पनन हो जाता है कि कुछ राक्षसों के यहॉं धर्म मार्ग पर चलने वाली संतानों ने जन्‍म कैसे ले लिया ? प्रश्‍न का उठना भी सार्थक है। राक्षसी गुणों वालों के यहॉं भी संत पैदा हो जाते है। प्रह्लाद की माता के गुण धार्मिक थे इस कारण प्रह्लाद धर्मिक प्रवित्ति के हुऐ। इसकी प्रकार प्रह्लाद के पौत्र भी प्रह्लाद की तरह धर्मिक हुऐ1 आज वैज्ञानिक भी मानते है कि ऊचाई, मोटाई, गोरा या काला होना वंश पर निर्भर करता है कभी कभी देखने में आता है कि गोरे माता-पिता की संतान भी काली उत्‍पन्‍न होती है या संतान का चेहरा मॉ-बाप दोनों से नही मिलता है। कारण है कि इनके पूर्वजों में कभी यह गुण रहे होगें जो आज परिलक्षित हो रहे है। इसी प्रकार यह बात संस्‍कारों पर भी लागू होती है कि पूर्वजों के उत्‍ताधिकारी के रजोवीर्य कसे जन्‍म लेने वाली उनके संस्‍कारों को धारण करती है। सुसंस्‍कारित पूर्वजो की संताने संस्कारवान तथा कुत्‍सित पूर्वजों की संताने कुत्‍सित होती है।

आधुनिक वैज्ञानिकों गाल्‍टन तथा ब्रिजमैन के अनुसार प्राणी जो कुछ भी है वह वंशानुक्रम का परिणाम है, और इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नही किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि भर्तहरि नीतिशतक में भी मिलती है- भूयोSपि सिक्‍त: पयसा घृतेन न निम्‍बवृक्षों मधुरत्‍वमेति। अर्थात दूध-घी के निरन्‍तर घोने से भी नीम्‍ब के वृछ में मधुरता नही लाई जा सकती है।

गाल्‍टन तथा ब्रिजमैने के विपरीत डा. नेफाख जैसे पर्यावरणवादी के अनुसार वंशानुगत गुणें को भी पर्यावरण द्वारा बदला जा सकता है इस तर्क के सर्मथन में भर्तृहरि नीतिशतक में एक श्‍लोक है-

सन्‍ताप्‍तायसि संस्थितस्‍य पयसों नामपि न लक्ष्‍यते,

मुक्‍ताकारताया तदेव नलनि पत्रस्थितं राजते।

स्‍वात्‍या सागरशुक्तिसम्‍पुटगतं तज्‍जायते भौक्तिकं,

प्रायेणाधर्ममध्‍यभोक्‍तगुण: संसर्गतो जायते।।

अर्थात जिस प्रकार जल की एक बूँद गर्म आग के गोले पर पड़ कर नष्‍ट हो जाती है, कमल पत्र पर पड़ने पर वह मोती सदृश्‍य प्रतीत होती है और वही बूँद अगर सीपी में पढ जाती है तो वह मोती बन जाती है। चूकिं जल की प्रकृति पीने की है किन्‍तु सद्गुणों के सानिध्‍य से वह संस्‍कारित होती है। जीन्‍स पर शोध कर रहे डाक्‍टर खुराना जो भारतीय मूल के अमेरिकी नोवल पुरस्‍कार विजेता है कहते है कि किसी विशेष गुण वाले जीनस को प्रजनन तत्‍व में से निकाल कर अभीप्सित गुण वाले जीन्‍स के आरोपण द्वारा मन चाहे गुणों वाली संतान प्राप्‍त की जा सकती है वह दिन अब दूर नही जब गांधी, सुभाष, टैगोर तिलक फिर से पैदा किये जायें।

संस्‍कारवादी व्‍यवस्‍था में समन्‍यवादी विचार का दर्शन होता है। समन्‍यवादी से तात्‍पर्य वंशाक्रम या पर्यावरण के बीच द्वंद की समाप्ति से है। समन्‍यवादी विचारधारा में माता-पिता द्वारा प्रदत्‍त वंशानुगतगुणों पर संदेह नही किया जाता फिर भी पर्यावरण के द्वारा नवीन गुणों से पुराने गुणों को परिवर्तित करने का प्रयास किया जाता हैं। उपरोक्‍त बातों से स्‍पष्‍ट है कि सर्वथा अभिनव मानव का निर्माण तो नही किया जा सकता किन्‍तु मानव का नव निर्माण तो नही किया जा सकता किनतु मानव का निर्माण जरूर किया जा सकता है।

स्‍वामी रामतीर्थ के शब्‍दों में- समाज कि उन्‍नति बड़े लोगों के छोटे विचारों से न होकर छोटें लोगों बड़े विचारों से है। यही कारण है कि कबीर रैदास आज सर्वत्र पूजे जाते है और भौतिक संसाधनों से परिपूर्ण स्‍वर्ण मायी लंका नष्‍ट हो जाती है। हमारे ऋषियों ने उक्‍त तथ्‍यों को समझा और ‘मानव’ में संस्‍कार पद्धति को जन्‍म दिया और निम्‍न 16 संस्‍कारों की रचना की—

1. गर्भाधान, 2. पुंसवन, 3. सीमान्‍तोन्‍नयन, 4. जातकर्म, 5. नामकरण, 6. निष्‍क्रमण, 7. अन्‍नप्राशन, 8. चूड़ाकर्म, 9. कर्णवेध, 10. उपनयन, 11. वेदारम्‍भ, 12. समावर्तन, 13. विवाह, 14. वानप्रस्‍थ, 15. सन्‍यास, 16. अन्‍येष्ठि या अन्तिम संस्कार।

संस्‍कारों के हमारे जीवन में समावेश के दो पक्ष है प्रहला है सैद्धान्तिक दूसरा व्‍यवहारिक। व्‍यवहारिक पक्ष देशकाल की प्रवृत्तियों के अनुरूव परिवर्तित हो सकता है परन्‍तु सिद्धान्‍त वही रहता है। प्राचीनकाल में संस्‍कारों का समावेश जीवन में वैदिक मंत्रों तथा यज्ञों का आयोजन कर किया जाता था और आज परिवार जनों व इष्‍ठ मित्रों को बुलाकर सामान्‍य पूजा पाठ करके पूरा किया जाता है। निश्चित रूप से भारतीय जीवन दर्शन व मूल्‍यों मे संस्‍कार अभिन्‍न अंग है।

पैमानों पर तो चिट्ठाजगत ही आगें, सचाई भी यही है?

आज एक और ऐसी साइट मिली जो साईट/ब्‍लाग की लोकप्रियता बताती है। इन आकडों को देखने पर लग रहा है कि चिट्ठाजगत ही सर्वश्रेष्‍ठ है किन्‍तु मैने कई ब्‍लागों के आकड़ों का निरीक्षण किया तो देखता हूँ कि पाठक भेजने के मामले में यह बहुत पीछे है। वास्‍तव में जो पाठकों को ब्‍लाग पर भेजें वह सर्वश्रेष्‍ठ होगा या जो अपनी भीड़ बढ़ाये वो सर्वश्रेष्‍ठ है? वास्‍तव में अब ब्‍लाग लेखक ही तय करेंगें कि सर्वश्रेष्‍ठ कौन है ? पाठक भेजने वाला या खुद की भीड़ बटोरने वाला!



मेरे किसी भी ब्‍लाग पर चिट्ठाजगत प्रथम तीन स्‍थान पर नही है। और भी कुछ ब्‍लागों को देखत हूँ तो वहॉं भी ऐसी कोई स्थिति स्‍पष्‍ट नही है जो चिट्ठाजगत को नम्‍बर एक घोषित करता हों।





Aug 18, 2007

निराला जो "निराला" ही रहा

सूर्य कान्‍त्र त्रिपाठी निराला हिन्‍दी छाया काव्‍य के एक दिदिप्‍तमान स्‍तम्‍भों में से एक थें। इनका जन्‍म 21 फरवरी 1898 ई0 को मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पिता का नाम राय सहाय तिवारी स्‍थानीय रियासत में कर्मचारी थे। प्रारम्‍भ में निराला का नाम सूर्ज कुमार तेवारी था। (चूकिं बंगाल में सूर्य को सूर्ज कहा जाता था इसलिये इनका नाम सूर्ज पड़ा) इनकी प्रारम्‍भिक शिक्षा-दीक्षा बंगाली में ही होती है। सूर्ज कुमार के 14 वर्ष के होने के बाद इनका विवाह 11 वर्षीय मनोहरा देवी के साथ हो जाता है। शादी के 6 साल बाद ही इनकी पत्‍नी का देहान्‍त हो जाता है और कुछ दिनों के बाद माता-पिता-भाई आदि भी स्‍वर्ग सिधार जाते है। अपनी दो संतानों स‍हित भतीजे और भतीजी का पालन पोषण का जिम्‍मा इन पर आ जाता है। रोटी के तलाश मे ये कलकत्‍ता पहुँच कर पिता के स्‍थान पर नौकरी कर लेते है। किन्‍तु सूर्ज कुमार को कुछ और ही मंजूर था इस प्रकार जहाँ चाह वहॉं राह की उक्ति की सार्थकता सिद्ध करते हुऐ इन्‍होने मैट्रिक हासिल करने के बाद स्‍वाध्‍ययन के द्वारा बंगाली और दर्शनशास्‍त्र की शिक्षा ग्रहण की और बाद में स्‍वामी विवेकानंद और रामकृष्‍ण परमहंस के विचारों से प्रभावित होकर रामकृष्‍ण मिशन के लिये कार्य करने लगें। सूर्ज कुमार में प्रतिभा की कोई कमी नही थी, मात्र 17 वर्ष की आयु में उन्‍होने पहली कविता लिखी और लेखन कार्य को सम्‍पादित करते हुऐ महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के सम्‍पर्क में आ गये। महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के बारे विख्‍यात था कि वे हर किसी की रचना को सरस्‍वती में जगह नही देतें थे, और सरस्‍वती से जोड़ने की बात तो दूर थी किन्‍तु द्विवेदी जी ने इन्‍हे सरस्‍वती के प्रकाशन कार्य में भी सम्मिलित किया। इस प्रकार सरस्‍वती के कार्य को देखते हुऐ सूर्ज कुमार का पूरा जीवन साहित्‍य साधना में लग गया।
साहित्‍य से लगाव के कारण इन्‍हे अपना नाम काव्‍य परिपाटी के अनुरूप नही लगा तो इन्‍होने ने अपना नाम सूर्ज कुमार तेवारी से बदल कर सूर्य कान्‍त त्रिपाठी कर लिया, और निराला उपाख्‍य के साथ साहित्‍य सृजन करने लगें। यह कहना गलत न होगा कि स्‍वाभिमान का दूसरा नाम निराला है। निराला का जो भी अतीत था निश्चित रूप से सघर्षमय था। बाल्‍यकाल से लेकर काव्‍य जीवन के अन्तिम पड़ाव के तक संघर्ष ही किया। जीवन के प्रारम्भिक 8 साल कलकत्‍ता और फिर 14 साल तक लखनऊ में रह कर गंगा पुस्‍तकमाला और सुधा प्रकाशन में काम करनें लगे। फिर आगें के सफर में इन्‍हे जयशंकर प्रसाद और सुमित्रानंदन पंत की मित्रता प्राप्‍त होती है और सबसे बड़ी बात यह कि एक बहुत बड़ा पाठक वर्ग मिला जो निराला के लिये संजीवनी का काम किया। निराला छायावाद के महत्‍वपूर्ण स्‍तम्‍भ कहे जाते थे। इन्‍होने अनामिका, परिमल, अप्‍सरा, अलका, तुलसीदास, कुकुरमुत्‍ता अपरा, आराधना तथा नये पत्ते अ‍ादि की रचना भी की।
निराला के जीवन के कुछ अमूल्‍य प्रसंग भी याद आ जाते है। एक बार निराला जी काफी ठंड में एक साल ओढकर चले जा रहे थे कि उन्‍होने देखा कि एक भिखारी काँप रहा था। और वो अपनी वो शॉल उस भिखारी को देकर आगे बढ जाते है। वह शॉल उनके लिये कोई मामूली शॉल नही थी वह शॉल वेशकिमती शॉल उन्‍हे एक सम्‍मान समारोह में मिली थी वरन निराला के वश में कहॉं था इतनी महँगी शॉल को खरीदना। दूसरी घटना वो याद आती है‍ कि जब पंडि़त नेहरू इलाहाबाद के प्रवास पर थे, और वे निराला से मिलने की इच्‍छा प्रकट करते है। एक वाहक निराला के पास संदेश लेकर आता है कि पंडि़त नेहरू ने आपसे मिलने की इच्‍छा प्रकट की है। किन्‍तु अपनी बात कह लेने के बाद वह संदेश वाहक निराला का उत्‍तर पाकर ठगा सा रह गया। निरला का उत्‍तर था कि पंडि़त जी को मिलने से मना किसने किया है। वाहक को लगा था कि निराला पं‍डित जी का नाम सुन कर दौड़ पड़ेगें किन्‍तु निराला कि फितरत में यह न था। पं नेहरू भी एक समझदार व्‍यक्ति थे और निराला का उत्‍तर सुन कर वे स्‍वयं उनसे मिलने आते है। यह गलत न होगा कि निराला का जीवन सदा निराला ही था।

Aug 17, 2007

राजा-रंक ब्‍लागर मीट

एक दिन रामचन्‍द्र मिश्र जी से जीटॉक यका यक बात हुई। और फोन नम्‍बरों का आदान प्रदान हुआ। चैट के दौरान मैने सर्वप्रथम उन्‍हे अपने घर पर आने के निमंत्रित किया। और उन्‍होने आने का भी वायदा भी किया किन्‍तु अभी तक वो वायदा पूरा नही किया। फिर अचाकन एक दिन उनका फोन आता है कि अगर आज शाम खाली हो तो 5:30 बजे मेरे घर पर आ जाओं यही हो जाती है ब्‍लगार मीट। मैने भी हॉं कर दिया और समयानुसार तैयार भी हो गया था कि मेरे समाने सबसे बड़ी समस्‍या थी अदिति। क्योकि जहॉं भी जाओं उसे लिये बिना जा पाना सम्‍भव नही होता है। उसे भी सभी के बाहर जाने का पूरा एहसास हो जाता है। जैसे ही मै कपड़े बदल रहा था कि उनसे अपना मंत्र जपना चालू कर दिया कि ‘चाचा जाई’। फिर क्‍या था वह सामने से हटने को तैयार नही हो रही थी और मे उसकी नज़र बचा कर भी नही निकल पा रहा था तभी राम चन्‍द्र जी का फोन आता है कि अरे प्रमेन्‍द्र तुम अभी तक आये नही मे तुम्‍हारा इंतजार कर रहा हूँ। मै अपनी समस्‍या बताई तो उन्‍होने कहा कि समस्‍या को यही ले आओं। तो फिर क्‍या था फिर अदिति भी मेरे साथ हो ली। जहॉं मुझे जाना था सायकिल से वहॉं मिल गई मोटर सायकिल।
रामचन्‍द्र जी के यहॉं पहुँचने पर काफी जोरदार स्‍वागत हुआ। काफी चर्चाऐ हुई। नश्‍ता भी किया गया। चर्चाओं का दौर खत्‍म होने का नाम ही नही ले रहा था। अदिति भी हमारे था मीट में मस्‍त थी। और इस मीट का अभिन्‍न अंग भी बनी। बाद मे रामचन्‍द्र जी ने फोटों भी खीचा जो उन्‍ही के पास है। हम भी प्रतीक जी से ज्‍यादा फटीचर निकले जो उनसे पहले बिन कैमरे के मीट कर ली और रिपोर्ट आज पेश कर रहा हूँ। फिर हम लोग कुछ देर तक कम्‍प्‍युटर पर बैठना हुआ और उनका ब्राडबैन्‍ड कनेक्‍शन भी काम करना बन्‍द कर दिया मैने उन्‍हे उसके काम न करने का कारण भी बताया कि जहॉ मै बैठता हूँ वहॉं का कनेक्‍शन खराब हो जाता है, देखिऐ कि मेरे आने के बाद उनका कनेक्‍श भी ठीक काम करने लगा। और इस प्रकार शाम 6:30 पर शुरू हुई ब्‍लागर मीट 9 बजे समाप्‍त हो गई।

आगे ..... की कड़ी का इन्‍तजार कीजिऐगा। क्‍योकि इलाहाबाद के ब्‍लागर आलसी हो गये है। न रामचन्‍द्र जी ने, न ज्ञान जी ने और न ही संतोष जी से अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत किया। जबकि उनसे पास चित्र भी है। चूकि हमारा कैमरा एक बार में 150 रूपये की बैटरी खा जाता है इस लिये हम फोटों नही दे पा रहे है। तो प्रतीक जी जैसा हमें भी समझ लीजिऐ।

Aug 16, 2007

``फलाने´´ की दीवानगी और वो जल कर मर गई

आपने अक्सर देखा, सुना, पढ़ा होगा कि अमुक व्यक्ति या दो प्रेमी-प्रेमिका ने आत्म हत्या कर लिया, जल गये, जला दिया गया, नदी में कूद गये। ऐसे तमाम किस्से आपने सुने भी होंगे। इन सबसे अलग जो धीरू भाई अंबानी की तर्ज पर काम करता था-बड़ा सोचो, तेज सोचो, आगे सोचो। सो उसने इस बात पर अमल करते हुए प्रेम बाजार में उतर आया और उसका कारोबार चौपट हो गया। हुआ यूं कि फैशन परस्त और बम्बईया स्टाइल में जिन्दगी गुजारने वाला ऐसा सख्स जिसने छोटी सी उम्र में अंधेर नगरी गया था। पिता ने पहले वहां जाकर एक सैलून की दुकान खोली थी तो फिर इसको भी बुला लिया। अंधेर नगरी पहुंचने के बाद वहां की चकाचौंध देख भौचक रह गया। उसने भी उसी रंग में अपने को रंगना चाहा और उस ठाट को पाने के लिए हाथ-पांव मारने लगा। जल्दी ही उसने राम लाल से टैक्सी ड्राइव करना सीख लिया और विशाल सागर से सटे नगर जुहू का चक्कर काटने लगा। फिल्मों की सूटिंग देखने के लिए वह अपनी टैक्सी को एक किनारे खड़ी कहीं भी हो रही हो जाया करता था। फिर हो जाता था इंतजार करने के लिए शुरू। उसकी दीवानगी इस कदर बढ़ती चली गई कि उसको न चाहते हुए भी पिता ने उसकी शादी कर दी। उसे इसका सुरूर शादी के बाद भी छाया रहा और कई बार उससे मिलने की कोशिश की परन्तु असफल रहा। दीवाने ने घर की दीवार पोस्टरों से पाट दी। अब शुरू हुआ सौतेली बहनों का कहर। चूंकि मुबंई की रहने वाली के पोस्टरों ने उसके घर के झगड़े का अहम कारण रहा।
उक्‍त घटना कोई कहनी नही है जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जिले के हंडिया तहसील, थाना क्षेत्र स्थित तारा चंदूपुर गांव में कमलेश कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहता था। 11 अगस्त की रात घर से तेज धुंआ देख ग्रामीण महिलाएं दंग रह गयी। घर के बाहर सो रहे कमलेश शर्मा का मुंह कलेजा को आ गया। उसी के कमरे से तेज आग की लपटें आ रही थी। तत्पश्चात उसने देखा कि मेरी पत्नी तीन बच्चों सहित जल रही है। यह सब कुछ मात्र उसकी रोज-रोज के झगड़े जो मात्र कमलेश के दिल की चाहत प्रियंका चोपड़ा थी, उसने उसका घर उजाड़ दिया।

Aug 15, 2007

आज छुट्टी पर हूँ

आप सभी को स्‍वतन्‍त्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाऐं। आज बहुत थक गया हूँ, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेकर के तथा मित्र के यहॉं रामचरित मानस के पाठ के बाद भंडारा खा करकें।

आज सर्वजनिक अवकाश का लाभ लेते हुऐ मै भी नई पोस्‍ट नही लिख रहा हूँ। कल फिर मिलेगें---

Aug 14, 2007

धूम्रपान के शौकीनों की संख्या में इजाफा

 धूम्रपान के शौकीनों की संख्या में दिनों-दिन हो रहे इजाफा आज चिंता का बिषय बना हुआ हैं इसकी बजह यह है कि आये दिन जनकर्ता व धूम्रपान पर अंकुश लगाने वाले लोग अपने आप को ही नशे की लत से रोक नहीं पा रहे है। कारण यह है कि आज कल छोटी सी उम्र में ही लोग नशे के शौकीन होते जा रहे है। जब ये लोग बड़े होते है तो इनकी लत में और भी इजाफा होता जाता है और ये एक दिन बहुत बड़े नशेड़ी के रूप में जाने जाते है। अब तो धूम्रपान निषेध दिवस भी मनाया जाने लगा है। लेकिन दिवस की सबसे बड़ी विसंगति यह है कि लोग अयोजनों में धूम्रपान के खिलाफ आवाज अरूरी उठाते है लेकिन आयोजन के बाद स्वयं धूम्रपान करने से अपने आप को रोक नहीं पाते है। इनकी संख्या बढ़ रही है। आज इसी लिए तमाम प्रकार के रोग भी बढ़ रहे हैं। 15 वर्ष के कम आयु के बच्चों में भी आज कल कैंसर का रोग देखा जाने लगा हैं। भारत में लगभग 33 करोड़ से अधिक लोग तम्बाकू का सेवल करते हैं 55 प्रतिशत लोग सिगरेट में तम्बाकू का सेवन करते हैं। 1 करोड़ से अधिक लोग इस समय सिगरेट का सेवन कर रहे हैं।

पिछले कई वर्षो से धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन करने वालों की संख्या में कमी आने के बारे में लोग कह रहे हैं लेकिन यह बात सरासर गतल है क्योंकि आज की छोटी जनरेशन के लोग ज्यादा मात्रा में शराब नशे के आदी हो रहे है। अब तो सार्वजनिक स्थलों पर भी इस प्रकार के दृष्य दिखाई देते है। सरकार तो इस प्रकार के कारनामों पर हमेशा से रोक लगाती चली आ रही है लेकिन इसको मानने वाला ही काई नहीं हैं।

आज तम्बाकू उत्पादन में भारत में विश्व का तीसरा स्थान हैं। यहां प्रतिवर्ष 60 करोड़ किलोग्राम तम्बाकू पैदा होती है। इसकी बिक्री से सरकार को करोड़ों रूपये का राजस्व प्राप्त होता हैं जिससे सरकार की आमदनी तो बनी रहती हैं लेकिन लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं हैं। अमेरिका में हुई खोज के अनुसार गर्भावस्था के तीन महीने से धूम्रपान करने वाली महिलाओं एवं बच्चों की आंखों में भैगापन होनी की संभावना रहती है। जो बच्चे घातक रोग के शिकार हो जाते है उनका तो उनके परिजन इजाल में काफी पैसा जला देते है। तब भी वे पूर्ण रूप से ठीक नहीं होते। आज कल तो डाक्टर जैसे लोग भी बुरी नशे के शिकार होते जा रहे हैं बहुत से ऐसे डाक्टर देखे गये है जो स्मोंकिंग करना पसंत करते हैं। फिलहाल जो भी हो अब तो इस प्रकार की समस्या से लोगों को मुक्त कराने के लिए सरकार और देश की जनता दोनों को प्रयास करना होगा। तभी इस धूम्रपान जैसी समस्या से छूटकारा मिल सकता है।

लेखक ---- रजनीश चौधरी 

Aug 13, 2007

सबसे आगें है नारद,


जुलाई माह में मेरे महाशक्ति ब्‍लाग पर आने वालों मे जो जहॉं से जैसे आये उसका हिसाब निम्‍न है-
नारद से 167,
ब्‍लागवाणी से 49,
हिन्‍दी ब्‍लाग्स से 27,
ब्‍लगार से 24,
चिट्ठाजगत 23,
मेरे कवि मित्र से 9,
पंगेबाज से 5,
हिन्‍दी ब्‍लाग ब्‍लाग पाडकास्‍ट से 3,
तथा अन्‍य स्‍तोतों से 124
सर्च इन्‍जनों से 36 पाठक आये आये

कुल 506 यूनीक पाठकों का आवागमन हुआ।

पेज व्यू के हिसाब से 8 जुलाई 168 पाठक, विजिटर के हिसाब से 19 जुलाई 109 पाठक, तथा न्‍यू विजिटर के हिसाब से से 8-19 जुलाई सर्वश्रेष्‍ठ था इस दिन 47 पाठक रहें।

खाका
मेरें ब्‍लाग पर नारद प्रथम, द्वितीय स्‍थान पर ब्‍लागवाणी, तृतीय पर हिन्‍दी ब्‍लाग्‍स रहे।




विजेता कप

Aug 12, 2007

हँसना जरूरी है - आखिर क्‍यों ?

1
रीना (राकेश से)- मैंने सुना है कि एक आदमी ने महज एक साइकिल के लिए अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। तुम तो ऐसे नहीं हो न?
राकेश (रीना से)- नहीं डार्लिग, हरगिज नहीं। मैं इतना गिरा हुआ नहीं हूं। मैं तो कार से कम पर मानूंगा ही नहीं।

2
पत्नी (पति से)- अब उठो भी, सुबह के सात बज गए और अभी तुम बेड पर पड़े-पड़े जम्हाइयां ही ले रहे हो।
पति (पत्नी से)- अरी भागवान, जम्हाइयां ही तो हम पतियों को मुंह खोलने का एक मौका देती हैं। तुम उस पर भी रोक लगा देना चाहती हो।

3
रीना (राकेश से)- मैं मायके जा रही हूं, तुम्हें तलाक की नोटिस भेज दूंगी।
राकेश (रीना से)- जाओ, जाओ मैं सब समझता हूं मीठी-मीठी बातें करके मुझे खुश करने की कोशिश मत करो।

4
पत्नी (पति से)- क्लब में आज एक दिलचस्प पार्टी है, जिसमें सदस्यों से कहा गया है कि घर से एक फालतू चीज लेकर आएं।
पति (पत्नी से)- तो तुम क्या ले जा रही हो?
पत्‍‌नी (पति से)- मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है, लेकिन आप चल रहे हैं न!

5
पत्नी (पति से)- क्यों जी जब भी मैं आपके पास आती हूं तो आप चश्मा पहन लेते हो?
पति (पत्नी से)- डॉक्टर ने कहा है जब सिर दर्द आए तो चश्मा पहन लेना।

6
पत्नी (पति से)- बाहर निकलो, पलंग के नीचे जाकर क्यों छुप गए हो। डरपोक कहीं के। जल्दी बाहर निकलो नहीं तो सर फोड़ दूंगी।
पति (पत्नी से)- क्यों बाहर निकलूं? मेरा घर है मेरी जहां मर्जी आएगी वहां रहूंगा। तुम्हारे बाप का क्या जाता है।

7
दो दोस्त अपनी-अपनी पत्नियों के स्वभाव का रोना रो रहे थे।
पहले दोस्त ने कहा- मेरी पत्नी इतनी झगड़ालू है कि झगड़ा होते ही अपने मायके चली जाती है।
दूसरे दोस्त ने कहा- बड़े खुशनसीब हो यार, मेरी पत्नी इतनी निदर्यी है कि जब वह झगड़ा करती है तो अपने मायके वालों को यहां बुला लेती है।

8
पत्नी (पति से)- सुनो जी, जरा ये रेडियो और पंखा भीतर रख दो। मेरी सहेली आने वाली है।
पति (पत्नी से)- क्यों तुम्हारी सहेली तुम्हारा सामान चुरा ले जाएगी क्या?
पत्नी (पति से)- नहीं दरअसल वह अपना सामान पहचान लेगी।

9
पति (पत्नी से)- मेरे मरने के बाद तुम अपनी सहेलियों को बुलाना मत भूलना।
पत्नी (पति से)- ऐसा क्यों बोल रहे हो?
पति (पत्नी से)- मैंने देखा है कि लोग मुर्दे से लिपट-लिपट कर रोते हैं।

10
पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, कल मेरी मम्मी आ रही हैं।
पति (पत्नी से)- क्या तुम्हारे पापा भी उनके साथ आ रहे हैं।
पत्नी (पति से)- नहीं, पर ये आप क्यों पूछ रहे हो?
पति (पत्नी से)- इसलिए कि चूल्हे-चौके में मेरी मदद हो जाती।


उरोक्‍त चुटकलों से क्‍या शिक्षा मिलती है-
1. दुनियॉं का सबसे शक्तिशाली प्राणी महिला है।
2. बीवी और टीवी में कोई अन्‍तर नही है दोनों चार्ज होने पर चलती है।
3. दुनियां का सबसे दब्‍बू व्‍यक्ति पति नाम का प्राणी होता है।
4. पति अपनी बीवी से पीछा छुटाना चाहता है किन्‍तु पड़ोस की फला कि बीवी बड़ी अच्‍छी लगती है।
5. पति शादी के बाद एवन क्‍लास का नौकर होता है जो 24 घन्‍टे ड्यूटी पर होता है।
6. पति एक ऐसा प्राणी है जो पत्नि से बच कर ही अपनी मर्दानगी दिखाता है।
7. बीवी एक प्रकार का सिर दर्द होती है, और मायके जाना उस सिर दर्द की दवा।
8. हर चुटकुले में हमेशा बीवी के मॉ-बाप आते है।
9. पति एक फलतू चीज होता है।
10. हर चुटकुले में पति एक पौरूष हीन प्राणी होता है शायद इसी लिये किसी चुटकुले में बच्‍चे नही है।


उक्‍त फोटों शायद यही कहती होगी ?

तुम लाख शिक्षा दो पर हम खुश है, कम से कम अपनी संतानों पर तो निर्भर
नही है । सही हम लाख झगड़ते है किन्‍तु वह हमारी मजबूरी है। इस दुनिया में समय
बिताने के लिये भी कुछ करना चाहिये। वैसे तुमने बाते सही और मजाकिया लिखी है फिर
लिखना।

वैसे हँसना मत भूलिऐगा :)

Aug 11, 2007

नये ब्‍लाग - नये ब्‍लागर

  1. मीडिया व्यूह : नीशू तिवारी
  2. आशुतॊष मासूम : आशुतोष
  3. कालचक्र : महेन्‍द्र मिश्र

ये कुछ नये ब्‍लाग और ब्‍लागर है जिन्‍होने ने अभी अभी अपना ब्‍लाग शुरू किया है आप इनका स्‍वागत और उत्‍साहवर्धन करें।

विभिन्‍न एग्रीगेटर जो इसे अपने यहॉं जगह दे सकते है देने का कष्‍ट करें या मार्गदर्शन करने करें। कि वे इन पर कैसे स्‍थान पर सकते है।

संघकिरण घर घर देने को

संघकिरण घर घर देने को, अगणित नंदा दीप जले,
मौन तपस्वी साधक बनकर, हिमगिरी से चुपचाप गलेध्रु.॥

नई चेतना का स्वर देकर, जन मानस को नया मोड दे
साहस शौर्य ह्रदय में भरकर नई शक्ति का नया छोर दे
संघशक्ति के महाघोष से, असुरों का संसार दले
मौन तपस्वी साधक बनकर....

परहित का आदर्श धारकर, पर पीड़ा को ह्रदय हार दे
निश्चल निर्मल मनसे सबको ममता का अक्षय दुलार दे
निशा निराशा के सागर में, बन आशा के कमल खिले
मौन तपस्वी साधक बनकर....

जन-मन-भावुक भाव भक्ती दे, परंपरा का मान यहाँ
भारत माँ के पदकमलों का गाते गौरव गान यहाँ
सबके सुख दुख में समरस हो, संघ मंत्र के भाव पलें
मौन तपस्वी साधक बनकर....

Aug 10, 2007

प्रेरक प्रसंग- ला और लीजिए

एक सेठ कुऍं में गिर पड़ा। गड्डा बहुत गहरा नहीं था। सो निकलने के लिये चिल्‍लाने लगें। एक किसान ने सुना तो पहुँचा और बोला- ला! अपना हाथ उसके रस्‍सी बाँध कर ऊपर खीच लेंगे। सेठ जी हाथ ऊपर करने को और किसी फन्‍दे में फसने को तैयार नही हो रहे थे।
झंझट देखकर एक अन्‍य समझदार किसान आदमी वहॉं पहुँच गया और हुज्‍जत का समझ गया। उसने कहा- ‘’सेठ जी रस्‍सी पकड़ लीजिए और इसे सहारे आप ऊपर आ जायेगें।‘’
सेठ जी ने बात मान ली और बाहर निकल आये। पहली बार किसान कह रहा था कि ला हाथ और दूसरे ने कहा कि रस्‍सी पकड़ लिजिए। दोनों की कहना एक था किन्‍तु भाव अलग अलग थे।
इससे हमें यह शिक्षा मिलती है परोपकार भी मृदुभाव से किया जाना चाहिऐ तभी फलित होता है।

गज़ल

तुम्हारे दिल में मेरा प्यार कितना रहता है,

बताऊं कैसे कि इकरार कितना रहता है।

समन्दर हूँ लेकिन, गोते लगाने से पेश्तर,

हमारे प्यार का एहसास कितना रहता है।

न चाहते हुए भी सब्ज़ बाग में मैंने,

तेरे किरदार से तकरार किया है मैंने।

दिल के टुकड़े को एक जरीना ने देखो,

मरते दम तक दिखाया कि प्यार रहता है।

Aug 8, 2007

हाल-ए-श़हर " इलाहाबाद "



प्रयाग की पावन धरती महर्षियों, विद्वानों, प्रख्यात साहित्यकारों, कुशल राजनीतिज्ञों की भूमि रही है। परन्तु वर्तमान समय में इसकी भरपाई नही हो पा रही कि हम अपने शहर को उसकी खोयी हुयी प्रतिष्ठा लौटा पायें, चूंकि इसके लिए प्रयास किया जा रहा है, जिसमें हम कुछ क्षेत्रों में सफल भी हुए है। परन्तु जिस प्रतिष्ठा का हमें इंतजार है वह है भारत के मानचित्र में इलाहाबाद शहर का नाम प्रत्येक क्षेत्र में हो। शिक्षा, विज्ञान, साहित्य, खेल के साथ ही उन सभी क्षेत्रों में हमको विकास करना होगा जिसकी आवश्यकता हमें महसूस हो रही है।
यदि वर्तमान शिक्षा पद्धति और इसमें सफलता की बात करे तो वह अभी भी निराशा पूर्ण है। इसका उदाहरण है वर्ष 2006 की सभी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में सफल छात्र-छात्राओं की । यह बात गौरतलब है कि अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण तो हुए लेकिन यूपी बोर्ड के छात्र-छात्रा ने मेरिट सूची मे शहर का नाम रोशन नही किया। इसे हम क्या कहें शहर का र्दुभाग्‍य या और कुछ? वहीं कानपुर के एक कालेज से कितने छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में अपने नाम के साथ शहर का नाम जोड़ दिया। जो गौरर्वान्वित करने वाली बात है।

शिक्षा के साथ संस्कृति का भी बहुत गहरा सम्‍बन्‍ध रहा है। परन्तु क्या हमारी संस्कृति `संस्कृति´ रह गयी हैं? आदि काल से हमारी संस्कृति एशिया के साथ ही अन्य देशों को संस्कार प्रदान करती रही है। जिसमें प्रयाग की महत्चपूर्ण भूमिका रही है। परन्तु इस हाईटेक जमाने में हमारे विचार उलट गये है। अर्थात संस्कार देने के स्थान पर गृहण कर रहे है। जो मनोंरजन के साèानो और अन्य देशों की परम्परा के अनुसार कर रहें है। जो हमारे देश की परम्परा और स्वयं के अनुकूल नही है। शहर के कई स्थानों पर बदली हुयी संस्कृति के लोग से आप परिचित हो सकते है। आश्चर्य की बात तो यह है कि आधुनिक संस्कृति के साथ पुरानी को भूलते जा रहें है। आज के युवा-युवतियां जो अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं उनमें शहर के भी शामिल हैं। इसमें केवल उनका दोष नही बल्कि अभिभावकों और माता-पिता का भी है। जरूरत बदलाव की है परन्तु, भुलाकर बदलना उचित नही होगा।

हाल शहर के शांति व्यवस्था की है जो चौपट होती जा रही है अनेक जख्म दिये जा रहे है। बढ़ते अप‍राधियों- छिनैती, चोरी, डकैती, हत्या, लूट के साथ ही शहर अपराधियों के चंगुल में फंस गया है जो अन्य शहरों की अपेक्षा अधिक है। दिन-प्रतिदिन यह घटनाएं आम होती जा रही है। इसके पीछे भी हाईटेक जमाने का हाथ है जो मंहगे शौक को पूरा करने के लिए कुछ लोग ऐसी दुष्कृति कर खुद को सुखद महशूस कर रहे है। पर क्या किसी को कष्ट देकर कितना सुख हासिल किया जा सकता हैं? शहर की सुरक्षा के जिम्मेदार ब्यक्ति भी अब सुरक्षित नही हैं ऐसे में शहर की सुरक्षा क्या होगी? तत्काल की कुछ घटनाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। नगर के प्रमुख स्थानों पर जहां हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, अक्सर वहां ऐसी घटनाएं होती है।

साहित्य समाज का दर्पण होता है। वह सामाजिक सरोकारो को पाठको के बीच पहुंचाता है और सिखाता भी है। हमारे शहर में साहित्यकारों की कमी नही है, कमी है तो सिर्फ उनके लिखे गये मनोभावों को लोगों को पढ़ने की, चूंकि बदलते दौर में लोग अपना रिश्ता किताबों से कम कर दिया है। ऐसी क्या कमी है कि हम अपने पाठकों को उनकी रूचि के अनुसार पुस्तकें प्रदान नही कर पा रहें है? कहा जाता है कि मुंशी प्रेम चन्द्र आज भी प्रांसगिक है, उनके उपन्यास, कहानिंया सब कुछ आज के दौर से मेल खा रही हैं जब कि आजाद भारत से पूर्व ही लिखा गया था। फिर आज के साहित्यकारों में ऐसी कौन सी कमी है कि वह मुंशी प्रेमचन्द्र के जैसे उपन्यास, कहानी, निबन्‍ध या नाटक नही लिख सकते? यदि समाज को विकसित करना है तो हमे `दूर की सोच´ कर साहित्य लिखना होगा। साथ ही साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिलाकर शहर को गौरवाfन्वत करना होगा।

कहा जाता है कि शिक्षा के साथ यदि खेल न हो तो शारीरिक विकास अवरूद्ध हो जाता है इसलिए खेल का होना जरूरी है। परन्तु ऐसे खेल जिसमें हम पारंगत होकर विश्व कीर्तिमान स्थापितकर सके। पिछले वर्ष हुए एथेंस ओलपिक में राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे निशानेबाज खिलाड़ी ने अपने देश का गौरव बढ़ाया वरना विश्व मे दूसरी आबादी वाले देश का क्या हाल होता? जब हमसे छोटे देश फेहरिस्त में आते तो उनके सामने हम बौने नजर आते। यदि शहर की बात करे तो क्रिकेट में मोहम्मद कैफ के अलावा कोई भी खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम विख्यात नही किया। फिर अब वर्ल्‍ड कप में शामिल न होना कैफ का दुर्भाग्‍य कहें या कुछ और ?

कुल मिलाकर समाज में बढ़ते आधुनिकता के दौर में हम अपने आप को संयमित नही कर पा रहे है। तथा पूरे समीकरण में सामन्जस्य बिठाना अब हमारे लिए मुश्किल होता जा रहा है। अब सभी क्षेत्रों में अर्थात खेल हो या अन्य क्षेत्र सभी में राजनीति का दखल होने लगा है। जिससे प्रतिभा की प्रतिष्ठा दांव पर लग रही है। अब तो विशेष आयोजनों के लिए भी विभाग को चंदा की जरूरत पड़ती है।
पिछले महीने समाप्त हुए अर्द्धकुंभ में हमारी संस्कृति के दर्शन के लिए करीब बीस हजार से ऊपर विदेशी सैलानी आये थे। यदि फायदे की बात की जाय तो जिस तरह से हमारी संस्कृति में रची बसी दुनिया उनको भा रही है और इससे प्रभावित हो रहे है। तो आने वाले कुंभ में यह हमें आर्थिक रूप से काफी मजबूत कर सकता है क्योंकि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देकर इसके विकास के लिए कदम उठाये जा सकते है।

विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में हमारा शहर कुछ हद तक अपनी विकास गति को बढ़ाया है। और इसमें सुधार हो रहा है। इस प्रकार यदि हम शहर के विकास की बात करें तो हमें हर क्षेत्र के प्रत्येक पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन करने के उपरान्त ही उचित कदम उठाकर विकास किया जा सकता है। वरना इस प्रयाग की गौरवमयी संस्कृति को नष्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Aug 7, 2007

बदनसीबी को कौन टाल सकता है ?

हमारे महापुरूष इतना लिख गये है कि अगर इससे हम सीख लेना चाहे तो काफी कुछ सीखा जा सकता है।कि किसी व्‍यक्ति को ठोकर खाकर सीखने की जरूरत नही पड़ेगी किन्‍तु अगर कोई इन्‍सान ठोकर खाकर भी न सीखे तो उससे बदनसीब कोई न होगा।
आज हृदय में यह भाव अनायास नही निकल रहा है, जब कभी दिल काफी भारी होता है तो यह सोचना भी मजबूरी हो जाती है। कभी कभी लोगों के र्निद्देश्‍य प्रलापो को देख कर लगता है मन यही कहता है कि हे भगवान तू इतना निष्‍ठुर कैसे हो सकता है कि इस दुनिया को इतने सारे रंग कैसे हो जाते है ?
कभी कभी हम किसी को कितनी भी ज्ञान की बात क्‍यों न बताऐं, किनतु वह सुन कर भी अनसुनी कर देता है। हमें लगता है कि मैने अपने जीवन में जितनी भी अच्‍छी बात सीखी है वह बता दिया किन्‍तु सामने वाला आपकों इस दृष्टि से देखे कि बोल ले बेटा बोल ले ‘कुत्‍ता भी भौक कर शान्‍त हो जाता है तू भी हो जायेगा’। निश्चित रूप से ऐसे लोग कभी भी जीवन में सफल नही हो पाते है जो दूसरों के भावों को नही समझते है और अपने को तो अंधकार में ले ही जाते है साथ में कुछ अबोध उनके साथ होते है। वे उनको भी अपनी गति पर ले जाते है।

Aug 6, 2007

गहरेबाजी शुरू, देखने वालों का लगा तांता

इलाहाबाद में सावन का महीना शुरू होते ही हर सोमवार को शुरू हो जाता है घोड़ों के चाल का हुनर। जिसमें शहर के नामचीन घोड़े अपने जौहर का प्रर्दशन महात्मा गांधी मार्ग पर करतें है।
सावन के चार सोमवार को शहर के एमजी मार्ग पर सायं पांच बजे से शहर के घोड़ो के शौ‍कीन अपने तांगे के साथ घोड़े के चाल और दौड़ का प्रदर्शन करने के लिए आतें है। इसी क्रम में सावन के पहले सोमवार को महात्मा गांधी मार्ग पर घोड़ों की दौड़ चाल देखने के लिए पहले से ही लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। जैसे ही यह घोड़े अपने मालिक और तांगे के साथ तेज रफ्तार के साथ आये दर्शकों ने आवाज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।


गहरे बाजी में मजरे आलम कटरा, गोपाल पंडा अहियापुर, फारूख कसाई नैनी लखन लाल ऐलनगंज ने अपने घोड़ो की चाल दिखाई। जिसमें सभी ने एक दूसरे को पछाउ़ते नजर आये। अशोक कुमार चौरसिया का टैटू और कई टैटू भी आकर्षण का केन्द्र रहे। जिसने छोटे होने के बावजूद काफी तेज गति से दौड़ लगा रहे थे। इनको देखने के लिए शास्त्री चौराहे से सीएमपी कालेज तक सड़क की दोनों पटरियों पर देखने वालों का तांता लगा रहा। तांगे के मोटर साइकिल सवार भी घोड़े को जोश देते रहें।

Aug 5, 2007

क्षणिकाएँ - संवेदना

(1)

तस्‍ब्‍बुर है रवानी है,
ये जो मेरी कहानी है।
मै जलता हुआ आग हूँ,
वो बहता हुआ पानी है।

(2)
जिन्‍दगी के हर सफर में,
हम बहुत मजबूत थे।
अ‍ांधियों का था सफ़र,
और हम सराबोर थे।
टूट कर बिखर गये,
जाने कहॉं खो गये।

(3)

हर सफर में तुम्‍हारे साथ था,
जिधर गया तुम्‍हारे पास था।
रास्‍ते अनेक देखे,
गया जिस पर तुम्‍हारा निवास था।

अनुगूँज - ये बाते तब पर भी न बदलेगीं।

Akshargram Anugunj

हिन्‍दुस्‍तान अमेरिका बन जायेगा तो कोई बड़ी बात न होगी क्‍योकि दिन प्रतिदिन भारत अमेरिकी नक्‍शेकदम पर चल ही रहा है। नारी से लेकर खिलाड़ी तक सभी अमेंरिकी रंग में रगते दिख रहें। जहॉं नारी 8 गज की साड़ी चाहती थी वही 2 गज मे ही उसका काम चल जाता है और फिर कहती है कि मुझे अंग प्रदर्शन से परहेज नही है, जब देने वाले ने दिया है तो दिखाऊँ क्‍यो न? अर्थात कुछ स्‍त्री जाति का मानना है कि ईश्‍वर ने उन्‍हे अंग-प्रदर्शन के लिये है। यह वाहियात सोच अमेरिकी ही हो सकती है जबकि भारतीय मानस की सोच तो यह कि ईश्‍वर ने अगर अंग दिया है जो उसे ढ़कने के लिये वस्‍त्र भी।
जितने मुँह उतनी बातें इसलिये मूल विषय पर आना जरूरी है। भारत चाहे अमेरिका बन जाये या बन जाये इराक-ईरान किन्‍तु कुछ बातें सदैव अपरिवर्तित रहेगीं। मै उन्‍ही पर चर्चा करना पंसद करूँगा।
1. अगर हिन्‍दोस्‍तान अमेरिका बन जायेगा तो भी हिन्‍दोस्‍तान हिस्‍दोस्‍तान ही रहेगा। कारण साफ है कि कुत्‍ते की दुम कितनी भी सीधी की जाये वो सीधी होने वाली नही है।
2. सबसे बड़ी समस्‍या आयेगी कि नेताओं का क्‍या होगा और उनकी मक्‍कारी का ? क्‍योंकि यह जाति हमारें देश में काफी तेजी से बड़ रही है तब पर भी आराक्षण की मॉंग की जा रही है। भारत के अमेरिकामय हो जाने पर नेताओं की नीयत में बदलाव कम ही सम्‍भव है या कह सकते है कि असम्‍भव है।
3. शिक्षा में आराक्षण भी अपरिवर्तित रहेगा। जब भारत परतन्‍त्र से स्‍वतंत्र हुआ तब से लेकर आराक्षण सेठ के ब्‍याज की भातिं बढ़ता जा रहा है। भारत में आराक्षण इसलिये लागू किया गया कि सभी को समानता दिलाई जायेगी। किन्‍तु समानता दिलाने के नाम पर एक अच्‍छे तथा परिश्रमी वर्ग को ठगा जा रहा है। जहॉं एक विद्यार्थी 121 अंक प्राप्‍त करके भी उच्‍च शिक्षा के वचिंत रह जाता है वही एक छात्र जो 50 से लेकर -50 अंक पाने पर भी उच्‍च शिक्षा ग्रहण करने का पात्र होता है। यह एक प्रकार से हास्‍यस्‍पद होगा कि भारत के तत्कालीन उपराष्‍ट्रपति की पुत्री भी आराक्षण का लाभ लेती है। वोटों के खेल के नाम पर आराक्षण रूपी गेंद को तब तक लात मारा जायेगा जब तक कि क्रान्ति का उद्गार न होगा।
4. भारत आज सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका दूसरा, किन्‍तु हम आज भी अमेरिका जैसा बनने की कोशिस कर रहे है। हमारे देश में के नागरिक अपने अधिकार के बारे में तो जानते है कि कर्तव्‍य से अ‍नभिज्ञ रहते है। भारत को अमेरिका बनने के बाद भी यह कायम रहेगा।
5. हम भारत में रह कर भारत को अमेरिका बनाने की धारणा भी भारतीयों में बरकरार रहेगी। यह शर्म की बात है, जहॉं हमें सूरज बनकर पूरे विश्‍व को रोशनी दिया है वही हम सूरज को दिया दिखाने अर्थात भारत को अमेरिका बनने की बात कर रहे है। यह भी मानसिकता भारतीयों में नही बदलेगी।

अनुगूँज में पहली बार भाग ले रहा हूँ, हो सकता है कि नियमों या अन्‍य बातों के बारे में जानकारी न हो। इसके लिये भूल गलती को माफ करेगें।

Aug 4, 2007

स्वामी विवेकानंद ने कहा है

"पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता और एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान।' ध्यान के द्वारा ही हम इंद्रियों पर संयम रख सकते हैं। शम, दम और तितिक्षा अर्थात मन को रोकना, इन्द्रियों को रोकने का बल, कष्ट सहने की शक्ति और चित्त की शुद्धि तथा एकाग्रता को बनाए रखने में ध्यान बहुत सहायक होता है।"
"मानव-देह ही सर्वश्रेष्ठ देह है, एवं मनुष्य ही सर्वोच्च प्राणी है, क्योंकि इस मानव-देह तथा इस जन्म में ही हम इस सापेक्षिक जगत् से संपूर्णतया बाहर हो सकते हैं–निश्चय ही मुक्ति की अवस्था प्राप्त कर सकते हैं, और यह मुक्ति ही हमारा चरम लक्ष्य है।"
"जो मनुष्य इसी जन्म में मुक्ति प्राप्त करना चाहता है, उसे एक ही जन्म में हजारों वर्ष का काम करना पड़ेगा। वह जिस युग में जन्मा है, उससे उसे बहुत आगे जाना पड़ेगा, किन्तु साधारण लोग किसी तरह रेंगते-रेंगते ही आगे बढ़ सकते हैं।"
"जो महापुरुष प्रचार-कार्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, वे उन महापुरुषों की तुलना में अपेक्षाकृत अपूर्ण हैं, जो मौन रहकर पवित्र जीवनयापन करते हैं और श्रेष्ठ विचारों का चिन्तन करते हुए जगत् की सहायता करते हैं। इन सभी महापुरुषों में एक के बाद दूसरे का आविर्भाव होता है–अंत में उनकी शक्ति का चरम फलस्वरूप ऐसा कोई शक्तिसम्पन्न पुरुष आविर्भूत होता है, जो जगत् को शिक्षा प्रदान करता है।"
"आध्यात्मिक दृष्टि से विकसित हो चुकने पर धर्मसंघ में बना रहना अवांछनीय है। उससे बाहर निकलकर स्वाधीनता की मुक्त वायु में जीवन व्यतीत करो।"
"मुक्ति-लाभ के अतिरिक्त और कौन सी उच्चावस्था का लाभ किया जा सकता है? देवदूत कभी कोई बुरे कार्य नहीं करते, इसलिए उन्हें कभी दंड भी प्राप्त नहीं होता, अतएव वे मुक्त भी नहीं हो सकते। सांसारिक धक्का ही हमें जगा देता है, वही इस जगत्स्वप्न को भंग करने में सहायता पहुँचाता है। इस प्रकार के लगातार आघात ही इस संसार से छुटकारा पाने की अर्थात् मुक्ति-लाभ करने की हमारी आकांक्षा को जाग्रत करते हैं।"
"हमारी नैतिक प्रकृति जितनी उन्नत होती है, उतना ही उच्च हमारा प्रत्यक्ष अनुभव होता है, और उतनी ही हमारी इच्छा शक्ति अधिक बलवती होती है।"
"मन का विकास करो और उसका संयम करो, उसके बाद जहाँ इच्छा हो, वहाँ इसका प्रयोग करो–उससे अति शीघ्र फल प्राप्ति होगी। यह है यथार्थ आत्मोन्नति का उपाय। एकाग्रता सीखो, और जिस ओर इच्छा हो, उसका प्रयोग करो। ऐसा करने पर तुम्हें कुछ खोना नहीं पड़ेगा। जो समस्त को प्राप्त करता है, वह अंश को भी प्राप्त कर सकता है।"
"पहले स्वयं संपूर्ण मुक्तावस्था प्राप्त कर लो, उसके बाद इच्छा करने पर फिर अपने को सीमाबद्ध कर सकते हो। प्रत्येक कार्य में अपनी समस्त शक्ति का प्रयोग करो।"
"सभी मरेंगे- साधु या असाधु, धनी या दरिद्र- सभी मरेंगे। चिर काल तक किसी का शरीर नहीं रहेगा। अतएव उठो, जागो और संपूर्ण रूप से निष्कपट हो जाओ। भारत में घोर कपट समा गया है। चाहिए चरित्र, चाहिए इस तरह की दृढ़ता और चरित्र का बल, जिससे मनुष्य आजीवन दृढ़व्रत बन सके।"
"संन्यास का अर्थ है, मृत्यु के प्रति प्रेम। सांसारिक लोग जीवन से प्रेम करते हैं, परन्तु संन्यासी के लिए प्रेम करने को मृत्यु है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम आत्महत्या कर लें। आत्महत्या करने वालों को तो कभी मृत्यु प्यारी नहीं होती है। संन्यासी का धर्म है समस्त संसार के हित के लिए निरंतर आत्मत्याग करते हुए धीरे-धीरे मृत्यु को प्राप्त हो जाना।"

स्वामी विवेकानंद

एक साथ एक मुफ्त

आज के समय में ग्राहकों को कुछ मुफ्त देने का चलन बढ़ गया है। मसलन एक के साथ एक मुफ्त, लेकिन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने सभी मल्टीनेशनल और नेशनल कम्पनियों को अपने उत्पादो पर ज्यादा मुफ्त देने की होड़ लगी है। कुछ दिन पहले दूल्हाघर का वैवाहिक विज्ञापन आया था। जिसमें एक सूट के साथ एक सूट, बच्चे का सूट, और मेंहदी लगाना इसके अलावा भी साली के लिए एक कलाई घड़ी भी मुफ्त थी। यानी अब बाई वन गेट फॉर फोर फ्री का जमाना आ गया है। एक के साथ एक का युग जा रहा है। अब एक साथ दो या दो के साथ चार फ्री का जमाना आ गया है। आश्चर्य की बात तो तब होगी जब हमें एक के साथ दो-चार नहीं बल्कि इक्कीस मुफ्त मिलेगा। मतलब सीधे-सीधे 21 वस्तुओं का इकट्ठा फायदा होगा। यह बात अब सच होने जा रही है। अब लुभावनें के नियम लागू हो चुकें हैं। विदेश से समें अव्वल दर्जे के घोटाले किये है। बाद में यह भी सुना जा सकता है कि गेंहू घोटाला भी हुआ है। तो क्या होगा? इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी फिर निष्कर्ष यही निकलेगा कि सरकार ने एक के साथ इक्कीस मुफ्त लिया था इसलिए `एक´ का तो पता नहीं पर `इक्कीस´ तो हमारे खेतो में लहलहा रहें है। तथा किसान उनसे अपरिचित की तरह मिलते हुए कहते है कि “अतिथि देवो भव:।“

इसलिए अब मुफ्त का चलन बढ़ने के साथ ही हमारी आवश्यक देशी चीजों उत्पादित करने की जरूरत नहीं, किसान को भी मुफ्त में खरपतवार मिल रहें है। और सरकार की उदारीकरण नीति को फायदा हो रहा जिसमें हमारे यहंा कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियाँ आये और चाहे उधार बेचे या एक से इक्कीस नही बयालिस मुफ्त में दे। देश में ग्राहकों की कमी नहीं है क्योंकि सरकार भी एक `अच्छा ग्राहक´ बन गया है जिसे `सस्ता´ और आयात कीजिए और एक के साथ 21 वस्तुएं बिल्कुल मुफ्त पाईये।

एक खबर के मुताबिक भारत अमेरिका से 50 लाख टन गेंहूँ आयात करने जा रहा है। इस गेंहूँ की खासियत के तौर पर इस आयात किया जा रहा है। पहला यह कि हमारे देश में गेंहूँ के दाम 750 से 1100 रूपये कुन्तल यानि `सस्ता´ है। दूसरा इसके साथ हमें इक्कीस प्रकार के खरपतवार बिल्कुल मुफ्त मिल रहें है। यह खरपतवार हमारे देश के उत्पादन वाली जमींनों पर राज करेंगे साथ ही हम लोगों के शरीर में कैंसर जैसे विभिन्न प्रकार के रोग पैदा करते धन्य बनाकर मोक्ष दिलायेंगे।

इससे पहले 1984 में भी हमारी सरकार ने `कांग्रेस घास´ खरीदी थी जो आज हमारे देश के काफी हिस्से पर बखूबी राज कर रही है। आस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष हमे एक के साथ 14 खरपतवार मुफ्त में दिये थे। हमारी सरकार को यह फायदेमंद साबित नहीं हुआ इसलिए इस बार अमेरिका से 14 के बदले 21 मुफ्त के आधार पर लेना ज्यादा अच्छा लगा।

बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने हमारी कमर तोड़ दी तभी हम अपने किसानों को 750 रूण् के साथ 100 रूण् ही मुफ्त दिये है। अच्छे ब्रान्ड की कीमत ज्यादा कम नही होती। देश की बाजार पर सभी अच्छी कंपनियों की पकड़ बन गयी है। अमेरिका द्वारा दिये गये मुफ्त खरपतवार हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। फिर जब पता चलेगा तो उसको निकालनें के किसानेां के साथ सरकार को आजादी की तरह आन्दोलन छेड़ना पड़ेगा। इसका हल भी उन्हीं के पास रहेगा अर्थात दवा भी उन्हीं की रहेगी। अब `दर्द भी तुम दो, दवा भी तुम दो´ तब दर्द के बाद दवा मुफ्त नहीं मिलेगी बल्कि इसको आयात करने के लिए अच्छी कीमत अदा करनी पड़ेगी। यह दवा खरपतवार के साथ हमारी ऊर्जावान भूमि को नष्ट कर देगी। अर्थात दवा ऐसी जो खून चूसकर बुखार ठीक करती हो।

इस मुफ्त की चीजों मे वाइल्ड गार्लिक, वेस्टर्न रैंग वीड, लेैटाना, ज्लेरियस के साथ ही सबसे अधिक खतरनाक ब्रोमस रिजीडस और ब्रोमन सरेजस है जो हमारे लहलहाते खेतों में अपनी छाप बहुत तेजी से छोड़ते है। वैसे भी हमारे यहां विदेशी उत्पाद काफी पसंद किया जाता है। चाहे वह क्रिकेट का कोच हो या फिर अन्य वस्तुएं। हमें आजादी के उनकी कमी हमेशा खलती रहती है।
हमने विदेशी प्रोडक्ट के साथ उनकी संस्कृति भी मुफ्त में ले ली, और जो पूरे देश में अपनी गहरी पैठ बना ली है। इस आयात के पीछे `घोटाले´ का भी मकसद हो सकता है, क्योंकि हमारे देश में `घोटाला परियोजना´ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले चाहे चारा घोटाला, तेल घोटाला या फिर स्टांप घोटाला रहा हो सभी में अव्वल दर्जे के घोटाले किये है। बाद में यह भी सुना जा सकता है कि गेंहू घोटाला भी हुआ है। तो क्या होगा? इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी !

Aug 3, 2007

अमृत वचन - Amrit Vachan

"यह देश, धर्म, दर्शन और प्रेम की जन्मभूमि है। ये सब चीजें अभी भी भारत में विद्यमान है। मुझे इस दुनिया की जो जानकारी है, उसके बल पर दृढ़ता पूर्वक कह सकता हूँ कि इन बातों में भारत अन्य देशों की अपेक्षा अब भी श्रेष्ठ है।"- स्वामी विवेकानंद


"दूसरों से सहायता की आशा करना या भीख माँगना किसी दुर्बलता का चिन्ह है। इसलिये बंधुओं निर्भयाता के साथ यह घोषणा करो की हिंदुस्तान हिंदुओं का ही है। अपने मन की दुर्बलता को बिल्कुल दूर भगा दो।"- डा. हेडगेवार

सृष्टि की हवाई यात्रा

जी हां, गोवा की हवाई यात्रा अब सिर्फ एक रूपयें में!
यदि आपके पास है मोबाइल- हच, बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल, एमटीएनएल तो डायल कीजिए 5052855 और टाटा, रिलाइन्‍स के लिये ५०५२८५४।
अब आप उत्‍सुक होगें कि किस तरह दिल्ली-गोवा-दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र एक रूपये कैसे हो सकती है ?
मैं यह विज्ञापन पढ़ ही रहा था कि पास में बैठे एक बच्चे ने झट से बोला, ``अंकल बताओ न कैसे चलेंगे गोवा? जैसे सृष्टि दीदी गई थी।´´
नहीं, ``मैने कहा´´
फिर कैसे, बच्चा बोला,
हमारे पास पैसे नहीं है। ``मैनें कहा´´,
क्या बात करते हो अंकल आपके पास एक रूपये भी नहीं है।
तभी ट्रिन-ट्रिन तभी फोन की घंटी बोली, `` मैं दिल्ली एयर पोर्ट से बोल रहा हूँ। आप गोवा जाना चाहेंगे सर! सिर्फ एक रूपये में। यह आफर सिर्फ एक शहर के एक खास व्यक्ति के लिए है ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने शहर की यात्री सृष्टि से बात कर सकते हैं, धन्यवाद।´´
मेरे कान खान खड़े हो गये, सचमुच एक रूपये में गो-आ जाऊंगा कैसे? मेरे पास तो एक रूपये भी नहीं है। भला मैं कैसे गोवा जा पाऊंगा। जाता तो- समुद्र की लहरें, प्राकृतिक सौन्दर्य, विदेशी सैलानी, हवा-ई यात्रा के अनुभव को महसूस कर पाता और लौटने पर मुझसे भी लोग पूछते कि आप भी ``गो-आ´´ हो आये।
क्या सोच रहे हो अंकल, ``बच्चे ने सवाल किया´´। तो सृष्टि दीदी से पूछ क्यों नही लेते? कैसे पूंछू मेरे पास तो फोन के लिए भी पैसे नहीं है। ``मैंनें कहा´´, फोन करने की जरूरत क्या है? बच्चे ने समझाते हुए कहा। उनकी यात्रा वृतान्त तो अखबार में छपा है। `` बच्चे ने जानकारी दी´´। यह बात तो सही है, ``मैनें कहा´´, तब तक बच्चा हाथ में अखबार की प्रति लाकर पढ़ने लगता है, ``इलाहाबाद शहर के एक बहुप्रतिष्ठत व्यवसायी की 17 वर्षीय पुत्री सृष्टि ने नये यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब पांच बजें उसके घरेलू नौकर ने गेट का ताला खुला देखा तो उसे शक हुआ, शक यकीन में तब बदला जब सामने के गैराज में खड़ी कीमती कार भी नही थी। इस बात की जानकारी परिजनों को दी, तब उन्होनें अपनी पुत्री के कमरे में देखा, कमरे में पुत्री के न होने पर घर वाले बेचैन हो गये। सुबह करीब दस बजे जानकारी प्राप्त हुयी कि नये यमुना ब्रिज पर एक सुन्दर किशोरी अपनी एसेन्ट कार से आयी थी, जिस पर गार्ड ने उसकी गाड़ी पर डंडे से पीटा भी। फिर वह वहां से चली गयी और पुन: एक घंंटे बाद वहां आयी और आनन-फानन में एक सुसाइड नोट (जिसमें लिखा था ``कि यह गाड़ी मेरे पिता जी को दे दी जाये और मै अपनी मर्जी से आत्म हत्या कर रही हूँ´´) और चप्पल ब्रिज के किनारे पड़ी मिली। परिवार वाले तथा पुलिस के आलाधिकारी मौका-ए-वारदात पर तुरन्त पहुंच कर नदी में मल्लाह और पीएसी के गोताखोर को यमुना नदी में उतार दिया गया। शाम तक लाश का पता नही चल सका था´´।
सृष्टि दीदी तो हवाई नहीं बल्कि मछली की तरह जल यात्रा की है, क्या नदी के भीतर हवाई यात्रा होती है? ``बच्चे ने पूछा´´, मैनें उत्तर दिया ``नहींं´´, तभी मेरा मित्र खबरवाला हाथ में अखबार लिए आ टपका, गोवा चलोगे, मात्र 48 घंटे मे वापस आ जाओगे। ``खबरवाला ने पूछा´´, वो कैसे, मैने पूछा, जैसे सृष्टि गयी थी। खबरवाला ने बताया, वह तो नदी के अन्दर हवाई यात्रा की है, ``बच्चे ने तापक से बोल दिया,´´। पहले दिन जलयात्रा दूसरे दिन हवाई यात्रा इसी प्रकार हम भी करेंगे। `बच्चे ने उत्सुकता पूर्वक पूूछा´! यह तो तुम्हारी सृष्टि दीदी ने गोवा जाने के लिए ढोंग रचा था, जिसके लिए उसने इतनी कहानी रची थी। तुम्हें कैसे पता, ``मैंने पूछा´´, पता चला है कि वह हमेशा मोबाइल से चिपकी रहती थी और वह उससे एसएमएस करती थी। बस मेरी समझ में आ गया अब आगे न बताओ। ``मैंने कहा,´´ उसने भी विज्ञापन को पढ़कर ही एक रूपयें में ही हवाई यात्रा की है। ट्रिन-ट्रिन तभी फिर फोन की घंटी बजी। ``मैं दिल्ली एयर पोर्ट से बोल रहा हूँ। , अगर आप जानकारी प्राप्त कर चुकें हो तो कृप्या दिल्ली आने का कष्ट करें। सुबह 10 बजे हमारी फ्लाइट गोवा जाने के लिए तैयार रहेगी´´ लेकिन मेरे पास पैसें नहीं है, `मैंने झट से सवाल दाग दिया´, इसकी आपकों चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके शहर यात्री ने दो के सिक्के दिये थे, हमारे पास फुटकर न होने के कारण एक रूपया बचा है, सो आप चल सकते है। वैसे भी भारत में सिक्कों की कमी आ गयी है। ``फोन कालर ने समझाते हुए कहा।´´ अब मैं बिल्कुल निश्चिंत था और गोवा जाने की तैयारी सृष्टि को धन्यवाद देतें हुए करने लगा था।

Aug 2, 2007

दो नये लेखक

आज महाशक्ति से पर मेरे दो मित्र लेखन कार्य में जुड़ गये है जो इलाहाबाद से ही है। दोनो महाशक्ति के प्रारम्भिक सदस्‍यों में से एक है। राजकुमार जी महाशक्ति के 2001 में तथा ताराचन्‍द्र जी 2003 में सदस्‍य है ओर प्रारम्भिक समय से ही महाशक्ति के प्रति निष्‍ठा है। इनका कहना है कि महाशक्ति कोई संस्‍था या संगठन न होकर एक विचार धारा है, और यह विचार धारा प्रत्‍येक सदस्‍य के शिराओं में रक्‍त के समान बह रहा है। दोनो मेरे स्‍कूल तथा कालेज के समय के मित्र है। मै जब प्रत्‍यक्ष रूप से जब से ब्‍लागिंग कर रहा हूँ तब से सम्‍पूर्ण महाशक्ति के सदस्‍य परोक्ष रूप से हर समय मेरी सहायता करते थें। किन्‍तु आज से ये पर्दे के पीछे के साथ साथ पर्दे पर भी मेरे साथ रहेगें।