5/17/2008

हिन्दु जगे तो विश्व जगेगा मानव का विश्वास जगेगा




हिन्दु जगे तो विश्व जगेगा मानव का विश्वास जगेगा
भेद भावना तमस ह्टेगा समरसता अमर्त बरसेगा
हिन्दु जगेगा विश्व जगेगा

हिन्दु सदा से विश्व बन्धु है जड चेतन अपना माना है
मानव पशु तरु गीरी सरीता में एक ब्रम्ह को पहचाना है
जो चाहे जिस पथ से आये साधक केन्द्र बिंदु पहुचेगा ॥१॥

इसी सत्य को विविध पक्ष से वेदों में हमने गाया था
निकट बिठा कर इसी तत्व को उपनिषदो में समझाया था
मन्दिर मथ गुरुद्वारे जाकर यही ज्ञान सत्संग मिलेगा ॥२॥

हिन्दु धर्म वह सिंधु अटल है जिसमें सब धारा मिलती है
धर्म अर्थ ओर काम मोक्ष की किरणे लहर लहर खिलती है
इसी पुर्ण में पुर्ण जगत का जीवन मधु संपुर्ण फलेगा

इस पावन हिन्दुत्व सुधा की रक्षा प्राणों से करनी है
जग को आर्यशील की शिक्षा निज जीवन से सिखलानी है
द्वेष त्वेष भय सभी हटाने पान्चजन्य फिर से गूंजेगा ॥३॥

3 Comments:

mahendra mishra said...

बहुत सुंदर

दीपान्शु गोयल said...

ये बात सब को समझनी होगी की हिन्दू चेतना है तो ये देश बचा है नहीं तो कब का मिट चुका होता ।

siddharth said...

हिन्दू जागरण की अच्छी तस्वीर पेश करने के लिये साधुवाद। आपसे एक और अनुरोध है कि हिन्दू के साथ-साथ अपनी ‘हिन्दी’ को भी जगाइये तो बेहतर होगा। आपकी कविता के प्रवाह को वर्तनी की अशुद्धियाँ खंडित कर रही हैं।

 
© Copyright by Mahashakti - महाशक्ति  |  Template by Blogspot tutorial