Dec 16, 2009

अमिताभ बच्चन और रेखा कब होगे साथ साथ

अमिताभ बच्‍चन और रेखा की जोड़ी को कौन भूला होगा ? मिस्‍टर नटवरलाल, सुहाग, मुकद्दर का सिकन्‍दर और राम बलराम जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में अभिनय के द्वारा इस जोड़ी ने 70 के दशक में युवाओ के दिलो पर अमिट छाप छोड़ी थी। आज भी अमिताभ और रेखा की रोमैटिंक जोड़ी को याद किया जाता है, आज मै भी इस जोड़ी को याद करते हुये इस लेख को लिखने को प्रेरित हुआ।
प्‍यार
अमिताभ-रेखा की अन्तिम फिल्‍म सिलसिला को कौन भूल सकता है, इस फिल्म के सभी गाने सदाबहार थे किन्‍तु देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए गाना आज भी युवाओ के साथ-साथ प्रौढ़ो को भी मद्मस्‍त कर देता है, तो अमिताभ की आवाज़ में गाया गया रंग बरसे भींगे चुनरवाली गाना होली के पर्व पर सर्वाधिक पंसद किये जाने वाले गीतो में से एक होना है। अमिताभ और रेखा के बीच यह अन्तिम फिल्‍म थी। इस फिल्म की कहानी ने अमिताभ और रेखा के प्रेम को ऐसी हवा दी कि दोनो ने अपने चाहने वालो को ऐसा अभिशाप दिया कि आज भी उनके चाहने वाले इस सदमे से बाहर नही निकल पाये, वह था फिर दोबारा एक साथ काम न करने का।

दरार

आज भी इन दोनो की भूमिकाओं वाली फिल्‍मो को देखने के लिये हर फिल्‍म प्रेमी इंतजार कर रहा है। चाहे वह फिल्‍म अलादीन मे रेखा की भूमिका की जो अफवाह साबित हुई और चाहे वाल्‍ट डिजनी की फिल्‍म 'मर्म योगी' में रेखा और अमिताभ को लेने की बात हो रही है, अब यह कितना सही है यह वक्त ही बतायेगा। इच्‍छा तो आपकी भी होगी कि एक बार फिर से अमिताभ और रेखा एक साथ हो, इच्‍छा तो मेरी भी है पर क्‍या यह पूरी होगी ?

चित्र विभिन्न सूत्रो से साभार

6 comments:

विनोद कुमार पांडेय said...

देखते है कब तक आ पाती है यह धमाकेदार जोड़ी सिनेमा स्क्रीन पर...

महेन्द्र मिश्र said...

भैय्या अब ये दोनों ऊपर जाकर ही साथ होंगे हा हा हा ..देखते है कब तक आ पाती है...

अजय कुमार झा said...

प्रमेन्द्र भाई सुना है नि:ब्द पार्ट टू बन रही है ...सच है क्या

Udan Tashtari said...

इच्छा तो मेरी भी है.. :)

खुशदीप सहगल said...

क्यों आपसे जया बच्चन जी की खुशियां देखी नहीं जा रही हैं क्या...

जय हिंद...

आर्य मनु said...

ab sath aakar karenge bhi kya ???
jo hona tha..vo to jawani me hi ho gaya ....
ab to junior ki bari hai...

srry 4 tht comment...jst kidding